President Election Results: द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, यशवंत सिन्हा को दी मात

0

कुल मिलाकर 3219 वोटों में से एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को कुल 2161 मत मिले जबकि विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को 1058 वोट मिले.



President Election Results: राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने भारी जीत हासिल की है. गुरुवार शाम को इसका ऐलान हो गया. तीसरे दौर की मतगणना में मुर्मू को 1,333 में से 812 वोट मिले जिसका मूल्य 94478 है. वहीं, यशवंत सिन्हा को 521 मत प्राप्त हुए जिसका मूल्य 71186 है. कुल मिलाकर 3219 वोटों में से एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को कुल 2161 मत मिले जबकि विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को 1058 वोट मिले.


इसके साथ ही ये तय हो गया कि द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होंगी. मूर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं है. मूर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं.


मूर्मू की जीत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें बधाई दी. सिंह ने ट्वीट कर लिखा, 'राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई. वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं. आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंची हैं. यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत का प्रमाण है.


राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई। वे गाँव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं।आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँची हैं।यह भारतीय लोकतंत्र की ताक़त का प्रमाण है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top