IMA पासिंग आउट परेड के दौरान बेटे के कंधों पर सितारे सजे देख फख्र से चौड़ा हुआ मां-बाप का सीना

0

माता-पिता व छोटे भाई के साथ खड़े लेफ्टिनेंट अजय कुमार

🔹भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन अजय कुमार ने किया जिले का नाम रोशन...
🔹अजय कुमार के कंधो पर सितारे लगाते हुए बावुक हुए उनके माता-पिता...

 नेशनल टीवी/ उमंग वालिया 

 (पलवल) 

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड के बाद सेना को 288 युवा अफसरों की जांबाज टोली मिल गई। वहीं, होडल के गांव बेढ़ा पट्टी निवासी अजय कुमार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। अजय कुमार के पिता धर्मपाल नायाब सूबेदार (रिटायर्ड) ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका परिवार वर्तमान में न्यू एक्सटेंशन पलवल में रहते हैं। बड़े बेटे अजय कुमार ने रविवार को आइएमए देहरादून में उसकी पासिंग आउट परेड हुई।


उन्होंने बताया कि अजय ने शुरू की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय मुंबई से की उसके बाद कक्षा 6वीं में इसका चयन राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल शिमला में हो गया। 


कक्षा छठी से बारहवीं तक की पढ़ाई शिमला में करने के बाद वहीं से अजयकुमार का चयन एनडीए खड़कवासला पुणे के लिए हो गया। तीन साल एनडीए किया और एक साल आइएमए देहरादून में ट्रेनिंग की। अजय के पिता धर्मपाल ने भी सेना में रहकर 24 साल देश की सेवा की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top