अग्निपथ जॉब आर्मी की है, रहना खाना, इलाज वगैरह सब फ्री है, मतलब जो उम्र नुक्कड़ों पर चाय सिगरेट में निकल जाती है, उन 4 सालों में 23 लाख 43 हज़ार 160 रुपये कमाने का सुनहरा अवसर है।
पहला साल- 21,000×12 = 2,52,000
दूसरा साल- 23,100×12 = 2,77,200
तीसरा साल- 25,580×12 = 3,06,960
चौथा साल- 28,000×12 = 3,36,000
____________________________
4 साल सैलरी = 11,72,160 रुपए
रिटायरमेंट पर = 11,71,000 रुपए
____________________________
Total = 23,43,160 रुपए
आप 17 से 23 साल की उम्र के लड़के अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना को जॉइन जरूर कीजिए। समझिए आपको 4 साल आर्मी की ट्रेनिंग दी जाएगी, साथ मे पैसे भी, जॉब वैसे भी नहीं है, बारहवीं या ग्रेजुएशन करने के बाद सीधे अग्निपथ के रास्ते पर चले जाइए, यही आपका भविष्य है।
उसके बाद 24-25 की उम्र में रिटायरमेंट के बाद, इन पैसों से कोई बिजनेस शुरू कर लीजिएगा.. लाइफ जैसी अभी चल रही है उससे बेहतर तय है।
सोचिए 24 की उम्र में zero से आर्मी ट्रेनिंग के साथ कुल मिला कर 11 लाख रूपये सैलरी के रूप में मिलने वाला पूरा पैसा अगर आप ख़त्म भी कर देते हैं तो रिटायरमेंट के वक़्त मिलने वाला 11 लाख 71 हजार रुपए कम नहीं है।
आप राजनीतिवाज नेताओं के चाल में अग्निपथ योजना के विरोध का हिस्सा मत बनिए।



नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।