गणित विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए पेपर प्रस्तुतीकरण का आयोजन

0
🔹विजेता छात्र-छात्रओ को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया 🔹 


 नेशनल टीवी/ब्यूरो 

 (पलवल) 

 गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज पलवल में आज  गणित विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए पेपर प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इन विद्यार्थियों ने गैलोइस फील्ड, क्रोनेकर थोरेम, ट्रांसपोर्टेशन प्रोब्लम, असाइनमेंट प्रोब्लम, मीजरेबल फंक्शन,इंटीग्रल इक्वेशन आदि विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता निर्णायक की भूमिका विभागाध्यक्ष डॉ नरेश सिंह ने निभाई।

इस प्रतियोगिता में एमएससी  प्रथम वर्ष की छात्रा  संजू  ने प्रथम स्थान नीतू  ने द्वितीय और सपना वत्स  ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य श्रीमति प्रतिभा सिंगला ने सभी छात्र छात्राओं को अपना आशीर्वाद दिया और सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।  कार्यक्रम में डॉ  पी के वर्मा , डॉ के डी शर्मा एवं श्री पवन मुखीजा उपस्थित रहे। गणित विभाग की नीतू तेवतिया, नेहा रावत, पायल सेठी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया।महाविद्यालय के प्रबंधक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र कालरा , उपाध्यक्ष मनोज मंगला , सचिव बंशीधर मुखीजा एवं  कोषाध्यक्ष श्री निलेश मंगला ने गणित विभाग के सभी प्राध्यापकों एवं विजेताओं को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top