पलवल: 72.12 ग्राम स्मैक बरामदगी मामले में सोर्स आरोपी गिरफ्तार, AVT स्टाफ हथीन की बड़ी सफलता

0

पलवल में 72.12 ग्राम स्मैक बरामदगी मामले में पुलिस ने सप्लायर आरोपी दाउद उर्फ मूसा को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।


नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पलवल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देशन में AVT स्टाफ हथीन ने हेरोइन (स्मैक) तस्करी के मामले में एक सोर्स आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दाउद उर्फ मूसा निवासी गांव उटावड, जिला पलवल के रूप में हुई है।


AVT स्टाफ हथीन प्रभारी पीएसआई तेजपाल सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को पुलिस टीम हथीन-उटावड बाईपास रोड पर गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उटावड की ओर से आ रही एक काले रंग की थार गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया।


पूछताछ में आरोपियों की पहचान जुनैद और सलीम निवासी गांव मलाई, थाना उटावड के रूप में हुई। गाड़ी की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से 72.12 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पुलिस ने नशीला पदार्थ और थार गाड़ी को कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में हेरोइन सप्लाई करने वाले आरोपी दाउद उर्फ मूसा का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि जिले में नशा तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top