कोडल मोड़ पर AVT स्टाफ हथीन की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी राइफल के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
पलवल पुलिस के AVT स्टाफ हथीन ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोडल मोड़ पर कार्रवाई करते हुए कृष्ण नामक आरोपी को अवैध देशी राइफल सहित गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी किसी का इंतजार कर रहा था। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी राइफल बरामद हुई, जिसके संबंध में वह कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
थाना हथीन में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।