प्रतियोगिता में देश के 14 राज्यों के सैकडों बच्चों ने लिया हिस्सा
उत्तराखंड के काशीपुर में आयोजित हुई 13वीं जूनियर नैशनल टोंग इल मू दो प्रतियोगिता में जिले के चार बच्चों ने मैडल हासिल जीत कर जिले का ही नहीं अपितु हरियाणा का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 14 राज्यों के सैकडों बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन 8 व 9 जून को हुआ।
यह जानकारी देते हुए अर्जुन स्पोटर्स अकादमी के डॉयरेक्टर नरसिंह चौहान ने बताया कि 13वीं जूनियर नैशनल इल मू दो प्रतियोगिता में जिला पलवल की ओर से चार बच्चों ने हिस्सा लिया। जिनमें तीन लड़कियां व एक लडक़ा शामिल थे। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड के काशीपुर में आठ व नौ जून को किया गया। जिले से लडऩे पहुंचे चारों खिलाडियों ने अपने-अपने भार वर्ग में मैडल हासिल कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाडियों में चाहत ने गोल्ड मेडल, राधिका ने गोल्ड मेडल, चांदनी ने सिल्वर मेडल व योगेश ने गोल्ड मेजल जीतकर अपने माता-पिता व अकादमी के साथ-साथ जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने बताया कि इस नैशनल प्रतियोगिता में देश के 14 राज्यों के सैकडों खिलाडियों ने हिस्सा लिया। बच्चों की इस सफलता पर अकादमी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह चौहान ने सभी बच्चों को आर्शिवाद देते हुए कहा कि बच्चे जीवन में आगे बढ़ें और जिला व प्रदेश नहीं अपितु देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि विजेता खिलाडियों का पलवल आने पर अकादमी में जोरदार स्वागत किया जाएगा। खिलाड़ी अभी वहीं हैं, दस जून को वापस लौटकर आऐंगे, जिसकी तैयारियों की जा रही है।








नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।