गरुड़ क्लासेज में NEET-2024 में मारी बाजी, NEET टॉपर छात्र मंदीप गहलौत को किया गया सम्मानित

0

गरुड़ क्लासेज में NEET-2024 में मारी बाजी, NEET टॉपर छात्र मंदीप गहलौत को किया गया सम्मानित




गरुड क्लासेस  (नियर सरस्वती कॉलेज) में जिला पलवल द्वारा नीट टॉपर छात्रों को एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। गरुड क्लासेज के संचालक अशोक ने गहलौत ने बताया कि गरुड क्लासेज के प्रथम स्टेप में ही छात्र मंदीप गहलौत ने 720 में से 675 अंक प्राप्त किए एवं इसी वर्ष 12वीं कक्षा में सी.बी.एस.ई बोर्ड से 96.4 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला पलवल में गरूड क्लासेज तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। 







गरूड क्लासेज के संचालक अशोक गहलौत एवं सभी छात्रों ने मंदीप के घर जाकर ढोल बाजे के साथ मंदीप गहलौत को फूल माला मोमेंटो तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित  किया वहीं उनकी दादी जी व दादा जी मान सिंह गहलौत को फूल माला तथा साल उढाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गरूड क्लासेज के सभी अध्यापक व छात्रों ने मंदीप गहलौत को कंघो पर उठाकर उनके घर कृष्णा कॉलोनी से गरूढ क्लासेज तक रोड शो किया। इस अवसर पर उसके पिता ललित गहलौत व माता वीणा गहलौत को भी फूल माला तथा साल उढाकर कर सम्मानित किया गया। ज्ञात रहे कि मंदीप का बडा भाई संदीप गहलौत भी जीवन ज्योति स्कूल पलवल से पढकर वर्तमान में पी.जी.आई रोहतक से डठठै अंतिम वर्ष की पढाई कर रहा है।



गरूड क्लाशेज में पढने वाले अन्य छात्रों में हर्ष शर्मा 642 अंक लक्की 613 अंक श्रृजन व अबीर ने संयुक्त रूप 603 अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम जिला पलवल तथा हरियाणा में रोशन किया है। वहीं करूणा धु्रव मोहित गरिमा कबीर व परी ने भी 500 से अधिक अंक प्राप्त कर मान बढाया है। वहीं हर्ष शर्मा लक्की श्रृजन व अबीर का भी उनके अभिभावकों के साथ सम्मान किया गया।



इस अवसर पर मुख्य अतिथि जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रबंधक वीरेन्द्र गहलौत उपस्थित रहे। प्रबंधक विरेन्द्र गहलौत ने छात्र मंदीप के विषय में बातचीत में बताया कि मंदीप शुरू से ही जीवन ज्योति स्कूल का छात्र रहा था और जब वह पांचवीं कक्षा में पढता तो उनकी नजर उन पर गई तभी उन्होंने मंदीप के हुनर का भांप लिया और कहा था कि वास्तव यह छात्र कुछ कर दिखाऐगा। मंदीप ने अपनी कड़ी मेहनत अध्यापकों के सहयोग कुशल मैनेजमेंट के नेतृत्व तथा अपने अभिभावकों के परिश्रम के बल पर यह कर दिखाया। प्रबंधक महोदय ने वहां उपस्थित नीट की तैयारी कर रहे सभी छात्रों एवं स्टाफ तथा अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top