आगामी 17 अप्रैल को पलवल में विजय संकल्प रैली में उमड़ेगा जन सैलाब, मुख्यमंत्री नायब सैनी का किया जाएगा जोरदार स्वागत: विधायक दीपक मंगला
लोकसभा चुनाव में भाजपा जोर शोर से जुटी हुई है इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सैनी फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के समर्थन में आने वाली 17 तारीख को पलवल विधानसभा में एक रैली को संबोधित करेंगे यह जानकारी आज पलवल से विधायक व रैली संयोजक दीपक मंगला ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया रामनवमी 17 अप्रैल के दिन नवनियुक्त मुख्यमंत्री माननीय सिंह सैनी जी पलवल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
उनके साथ भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर और भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम स्थल के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हुड्डा चौक से पहले पप्पन प्लाजा प्रेस तरह के पीछे स्थित खुले मैदान में इस रैली का आयोजन किया जा रहा है जहां पर गत नवंबर में वीरांगना झलकारी बाई दिवस मनाया गया था उन्होंने बताया कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता और पलवल की जनता मुख्यमंत्री का स्वागत ऐतिहासिक रूप से करने जा रहे हैं इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी संभाली है और यह रैली पलवल विधानसभा में अभी तक हुई सभी रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ देगी उन्होंने मोदी के साल के कार्यकाल के विषय में बात करते हुए कहा कि भारत की जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है तो पलवल भी कैसे पीछे रह सकता है।
माननीय मोदी जी के नेतृत्व में माननीय मनोहर जी के नेतृत्व में आम जनता के हित के लिए अंत्योदय की भावना से ऐतिहासिक विकास कार्य किए गए हैं जिसकी बदले में भारत की जनता मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को पूर्ण बहुमत देने का मन बना चुकी है आज दूसरी पार्टियों का हाल देखिए कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं और उन्होंने विश्वास जताया फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर रिकॉर्ड तोड़ मतों से तीसरी बार सांसद बनेंगे और मोदी सरकार में फरीदाबाद की हिस्सेदारी सुनिश्चित करेंगे इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, महामंत्री वीरपाल दीक्षित, सचिन बैंसला, हरेंद्र पाल राणा, सुभाष कटयाल, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरिराज डागर, भगत सिंह घुघेरा, यशपाल मावई, राजेंद्र बैंसला, आजाद पाठक, इंद्र दलाल मंडल, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, जोगेंद्र देशवाल आदि उपस्थित रहे।



नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।