Haryana: 1260 स्कूल बसों की जांच, 406 के किए चालान

0

हरियाणा में 1260 स्कूल बसों की जांच, 406 के किए चालान




हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस हादसे के बाद प्रशासन ने 1260 स्कूल बसों की जांच की है. इसमें से 406 स्कूल बसों का चालान काटा गया और तीन बसें जब्त की गईं. स्कूल बसों की चेकिंग का काम रविवार को भी जारी रहा. बच्चों को सुरक्षित स्कूल वाहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला में पांच स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया।



इस अभियान के तहत रविवार को गुरुग्राम में आरटीओ, यातायात पुलिस, हरियाणा रोडवेज और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने लघु सचिवालय के सामने की पार्किंग, लेजर वैली ग्राउंड, ताऊ देवीलाल स्टेडियम की पार्किंग, पटौदी में एचएसवीपी सेक्टर-1 और सोहना के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में स्कूल बसों की जांच की।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top