जिले के सभी थाना प्रभारियों को दिए कार्यों को लेकर दिशा निर्देश, लापरवाही नही होगी बर्दाश्त: एसपी डॉ. अंशु सिंगला

0

जिले के सभी थाना प्रभारियों को दिए कार्यों को लेकर दिशा निर्देश, लापरवाही नही होगी बर्दाश्त: एसपी डॉ. अंशु सिंगला




आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लें। अपराध व अपराधियों तथा गैर कानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाएं। सभी पुलिस अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी, सीआईए स्टाफ की कार्य प्रणाली की समय- समय पर समीक्षा की जाएगी तथा काम में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगी । उक्त कड़े निर्देश पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अंशु सिंगला ने जिला के पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों तथा विभिन्न सेल के प्रभारियों की बैठक लेने के उपरांत दिए। उप पुलिस अधीक्षक सदर पलवल कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अंशु सिंगला ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी एक निश्चित उद्देश्य को लेकर काम करें तथा निश्चित समय अवधि में उसका निपटान करें।



इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी आधुनिक टेक्नोलॉजी से अपने आप को पूरी तरह से परिचित रखें तथा उच्च अधिकारियों द्वारा मांगे गए जवाब निश्चित समय अवधि में भेजें। 



सभी पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अंशु सिंगला ने कहा कि आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी पूरी तरह सतर्क एवं सजग रहे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र तथा निष्पक्ष रूप से चुनाव करवाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है, इसलिए चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए सभी थाना प्रभारी अपने अपने इलाके के लाइसेंसी हथियार निश्चित समय अवधि में जमा करवाना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर निर्देश दिए कि मादक पदार्थ तथा शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए और तेजी लाएं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थापित किए गए पुलिस नाकों के अलावा संदिग्ध मार्गों पर भी पुलिस गस्त बढ़ाई जाए तथा वहां से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति तथा वाहन की बारीकी से चेकिंग करें तथा संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखें।



बैठक में डीएसपी सदर पलवल नरेंद्र खटाना तथा डीएसपी होडल कुलदीप सिंह सहित सभी थाना प्रभारी तथा विभिन्न सेल के प्रभारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top