जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम द्वारा जल संरक्षण को लेकर विद्यालय में सेमिनार का आयोजन

0

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम द्वारा जल संरक्षण को लेकर विद्यालय में सेमिनार का आयोजन




जिला पलवल के सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वासो की टीम द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल श्री अनिल कुमार ने की और उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर जल के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है इसलिए हमें पानी का शुद्ध उपयोग करना चाहिए।



खंड समन्वयक  संजय कुमार ने जल संरक्षण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया उन्होंने कहा कि जल हमारे जीवन का आधार है और  जल का सदुपयोग करना चाहिए और खुले नल पर टेप लगाना चाहिए ,रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अपनाना चाहिए और यदि कहीं भी लीकेज दिखाई दे तो तुरंत विभाग को सूचित किया जाए ताकि समय रहते हुए पानी को बर्बाद होने से बचा जा सके।  पशुओं को खुले पाइप के द्वारा नहीं नहलाना चाहिए और बाल्टी या मगे का ही प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर शुद्ध जल  केवल 3% ही बचा हुआ है इसका सदुपयोग करना चाहिए।



खंड समन्वयक मंजू रानी  ने बच्चों को पानी की गुणवत्ता जांच करने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे एफटीके किट  के माध्यम से अपने पानी की स्वयं  जांच कर सकते हैं  ।  इस मौके पर डीपी राजेंद्र सिंह, अध्यापिका राजबाला ,वर्षा देवी, गोल्डी  उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top