जी.जी.डी.एस.डी महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
पलवल के जी.जी.डी.एस.डी महाविद्यालय के परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला प्रकोष्ठ द्वारा रोटरी क्लब पलवल (सिटी)के सौजन्य से छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेश कुमार जी द्वारा की गई।
इस शिविर के दौरान छात्राओं का हिमोग्लोबिन,एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई है एवं उन्हें कैल्शियम के पाउच एवं सेनेटरी नैपकिन भी बांटे गए। जिन छात्राओं में खून की कमी है, उन्हें मल्टीविटामिन की दवाईयां भी दी गई। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ वनीता सपरा ने बताया कि छात्राओं में खून की कमी से होने वाली मुश्किलों से अवगत कराने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गुरु नानक चिकित्सालय की प्रसूतिशास्री डॉ तनु सोनी ने छात्राओं से उनके स्वास्थ के प्रति जागरूक करने के लिए बातचीत भी की।
छात्राओं ने अपनी निजी समस्याओं के निवारण के लिए डॉ. तनु से सलाह ली। इस शिविर के दौरान गुरु नानक चिकित्सालय की टीम ने लगभग 100 छात्राओं की जांच की एवं उन्हें कैल्शियम के पाउच एवं मल्टीविटामिन की टेबलेट दी। छात्राओं को उत्साहित करने के लिए महाविद्यालय के महिला संकाय से डॉ. मंजुला बतरा, डॉ. रेनू रानी शर्मा, डॉ. अंजू, डॉ. बंदना कालरा, डॉ. कांता रानी, डॉ. मीना कुमारी, डॉ. रुचि शर्मा डॉ अंजू ढल एवं डॉ. मनीषा अग्रवाल शिविर में उपस्थित रहे।
शिविर के आयोजन में कोषाध्यक्ष रोटेरियन भगत सिंह डागर, महाविद्यालय के पूर्ब छात्र रोटेरियन एडवोकेट कुलदीप गौर,पूर्ब अध्यक्ष रोटेरियन नरेंद्र बैसला, रोटेरियन दिनेश गर्ग महाविद्यालय के सीनियर सह प्रोफेसर एस एस सैनी, डॉ. वनीता सपरा, डॉ. पूनम पाहुजा एवं डॉ. कुसुम का विशेष योगदान रहा। महाविद्यालय के प्रबंधक समिति के प्रधान एडवोकेट महेंद्र कालरा, उप प्रधान मनोज बंगला, महासचिव बंशीधर मखीजा एवं कोषाध्यक्ष निलेश मंगला ने स्वास्थ्य जांच शिविर के सफल आयोजन के लिए महिला प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों को बधाई दी एवं रोटरी क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया।





नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।