• खेल स्पर्धा मे भाग लेने के लिए 7 मार्च को रोहतक में होगा हरियाणा के खिलाडिय़ों का चयन
| जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार |
जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल टेनिस महिला एवं पुरूष खिलाडियों की प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 10 से 14 मार्च तक गुजरात के गांधीनगर में सचिवालय जिमखाना सेक्टर-21 मे करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने वाले टेबल टेनिस खिलाडियों के लिए 07 मार्च को पुरूष एवं महिला खिलाडिय़ों का चयन जिला रोहतक में सर छोटू राम स्टेडियम में स्थित डीएसओ कार्यालय में किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक अधिकारी अथवा कर्मचारी इस चयन स्पर्धा मे प्रात: 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचने का आह्वान किया है।
जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार ने जिला पलवल के सभी विभागों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों से इस चयन स्पर्धा मे दर्शाई गई तिथि, समय व स्थान पर पहुंचने का आह्वïान किया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारियों अथवा कर्मचारियों को अपने विभाग से यह प्रमाण पत्र देना होगा कि वे अमुक विभाग के कार्यालय के अधिकारी या कर्मचारी हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाने व वापिस आने का किराया संबंधित विभाग व खिलाडी द्वारा वहन किया जाएगा।
इस चयन स्पर्धा मे भाग लेने वाले सिविल सेवा कर्मचारी टी.ए., डी.ए. अपने विभाग से लेंगे। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड नई दिल्ली के अनुसार विभिन्न कैटेगरी के कर्मचारी अखिल भारतीय सिविल सेवा के लिए पात्र नहीं हैं, जिनमें रक्षा सेवाओं, अर्धसैनिक संगठन, केंद्रीय पुलिस, संगठन, पुलिस, आरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एनएसजी आदि में वर्दीधारी कर्मी, स्वायत्त निकायों, उपक्रमों, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी, भले ही प्रशासनिक रूप से केंद्रीय मंत्री द्वारा नियंत्रित हों तथा आकस्मिक, दैनिक वेतन भोगी श्रमिक और अस्थायी ड्यूटी पर कार्यालयों से जुड़े कर्मचारी व एक नवनियुक्त नियोजित व्यक्ति जिसने नियमित स्थापना एवं सेवा में 6 माह से कम समय बिताया हो आदि शामिल हैं। हरियाणा सिविल सेवा प्रतियोगिता से संबंधित सभी हिदायतें सिविल सर्विस की वैबसाइट https://dopt.gov.in/ से प्राप्त की जा सकती हैं।



नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।