हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट फरीदाबाद ने कॉलेज के युवाओ को नशे के खिलाफ जागरूक किया व आसपास के सभी खोखे व दुकानों पर डॉग स्क्वाड के साथ चेकिंग की। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए युनिट फरीदाबाद प्रभारी उप निरीक्षक किमतीलाल ने बताया कि उप निरीक्षक जसवीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गयी जो टीम मे शामिल नंद किशोर,मनजीत, मोनू व डॉलर डॉग को साथ लेकर पलवल के Advance कॉलेज, NGF कॉलेज पर स्टूडेंट्स को नशे के खिलाफ किया जागरूक व ट्रैक्टर मार्केट पलवल ओर संदिग्ध वाहनों की तलाशी का सर्च ऑपरेशन चलाया जो टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फरीदाबाद के इंचार्ज उप निरीक्षक कीमतीलाल ने आम जन से अपील करते हुए बताया कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई देता है तो बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 90508–91508 पर सूचना दे सकते हैं सूचना देने वाले का नाम पता पूर्णता गुप्त रखा जाएगा।





नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।