पलवल 999 टेलिकॉम पर बदमाशों ने दिनदहाड़े चलाई गोलियां, जाने क्या है पूरा मामला

0





पलवल में बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है। आपको बता दे कि आज शुक्रवार की सुबह पलवल के 999 टेलिकॉम पर बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियां चलाई। गौरतलब है कि किसी को गोली नहीं लगी और ना ही कोई बड़ा हादसा हुआ हैं। 



वहीं आपको बता दे कि 999 टेलिकॉम के संचालक प्रवीण छाबड़ा ने बताया कि इससे पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। और धमकी देने वाले ने उनसे करोड़ो रूपये की भी मांग करी हैं। जिसके चलते पलवल पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें एक गनमैन भी दिया गया था। आज फिर उन्होंने पलवल पुलिस से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग करी है ताकि उन्हें और उनके परिवार को किसी भी प्रकार की हानि ना पहुंच सके। 



मौके पर पलवल के विधायक दीपक मंगला और पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला पहुंची व मामले की जांच करी और सभी को अस्वासन दिया कि दोषियों को जल्द ही पुलिस अपनी गिरफ्त में करेगी किसी को भी बक्शा नही जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top