Mandkola-Nuh Interchange: हथीन क्षेत्रवासियों को मिली खुशियों की सौगात, मंडकोला,नूंह को दिल्ली-मुंबई हाइवे से जोड़ने का काम शुरू

0




हथीन क्षेत्रवासियों को मिली खुशियों की सौगात। नूंह मंडकोला को दिल्ली-मुंबई हाईवे से जोड़ने का काम शुरू। आपको बता दे कि काफी समय से दिल्ली-मुंबई हाइवे को नूंह मंडकोला से जोड़ने की बात चल रही थी। वहीं आज हथीन के विधायक प्रवीण डागर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर फ़ोटो सांझा करते हुए कहा कि कंस्ट्रक्शन कंपनी की टीम ने उन्हें आश्वस्त किया है कि आगामी 2 महीनों में कार्य पूरा कर दिया जाएगा।






पिछले माह जनवरी में जब केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पलवल के रसूलपुर रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया तब उन्होंने कहा था की हरियाणा में मनोहर लाल की सरकार जनता के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी जनता की समस्याओं पर काम करती रहेगी। वहीं उन्होंने लोगों को आश्वासन भी दिया था कि जल्द मुंबई बड़ोदरा व केएमपी पर भी वाहनों के उतरने चढ़ने की सुविधा देने के लिए इंटरचेंज का कार्य शुरू किया जाएगा।






वहीं, आज हथीन विधायक प्रवीण डागर ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से फ़ोटो सांझा करते हुए कहा कि उन्होंने कंस्ट्रक्शन कंपनी की टीम के साथ बात करी है और इस कार्य के लिए उन्हें दिशा निर्देश भी दिए हैं। जिसका कार्य आज से ही प्रारंभ किया गया हैं। और उन्होंने आश्वस्त भी किया है कि अगले दो महीनों में कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top