पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। सीआईए टीम पर अवैध हथियारों से फायर कर जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से अवैध हथियार 2 देशी कट्टा बरामद किए गए हैं।
आपको बता दे कि सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 6 फरवरी को उनकी टीम सीआईए में तैनात हेड कांस्टेबल नरेंद्र अपनी टीम के साथ मुंडकटी थाना अंतर्गत गस्त के दौरान मानपुर गांव के निकट मौजूद था। मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि मानपुर निवासी तीन युवक जो अपराधी किस्म के है,अपने पास अवैध असला रखते है और किसी वारदात को अंजाम देने के लिए ईख के खेत के पास छुपे हुए है। सूचना पर सीआईए की टीम ने मौके पर दबिश दी तो वहां से तीन लडक़े पुलिस को देखकर अपने हाथों में लिए हुए असला से पुलिस को जान से मारने की नियत से सीधे फायर शुरू कर दिए।
पुलिस कर्मियों ने एक साथ जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाते हुए आरोपियों में से एक युवक को काबु में कर लिया, जबकि दो युवक मौके से फरार हो गए। आरोपी के कब्जे से दो देशी कट्टा बरामद हुए है,जिन्हे कब्जे में ले लिया है। हवलादर नरेंद्र की शिकायत पर तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुंडकटी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद हथियार का स्त्रोत का पता लगाने हेतु आरोपी को आज पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इसके अलावा फरार हुए दोनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है। फरार हुए दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।