BIGG BOSS SEASON 17 WINNER: बिग बॉस सीजन 17 के विजेता बने मुनव्वर फारूकी,चमचमाती ट्रॉफी, 50 लाख रुपये और ब्रैंड न्यू कार लेकर पहुंचे अपने घर

0



Bigg Boss Winner Munawar Faruqui: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 के विजेता बने मुनव्वर फारूकी। बिग बॉस के सीजन 17 का किताब मुनव्वर फारूकी ने जीतकर अपने नाम कर लिया हैं। मुनव्वर ने शो में एंट्री के वक्त ही कहा था कि ट्रॉफी तो डोंगरी ही जाएगी, और आखिरकार ऐसा ही हुआ ट्रॉफी डोंगरी ही गई।



बात करे बिग बॉस के सीजन 17 की, तो इस रियलिटी शो ने अपने 17 सीजन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। और वहीं सीजन 17 का विजेता भी उन्हें मिल गया हैं। मुनव्वर फारूकी इससे पहले भी कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' के विजेता रहे हैं। वहां लॉक अप में भी मुनव्वर ने अपने झंडे गाढ़े थे। ठीक उसी तरह उन्होंने बिग बॉस के सीजन 17 के किताब भी अपने नाम कर लिया।




शुरुआत में मुनव्वर को काफ़ी परेशानियां झेलनी पड़ी, परंतु समय के अनुसार उन्होंने चीज़ो को समझा और एक नई दिशा की तरफ शो को लेकर गए। जिसके बाद आज वह बिग बॉस के सीजन 17 के विजेता भी बन चुके हैं। शो में एंट्री के दौरान ही मुनव्वर ने बोला था कि ट्रॉफी तो डोंगरी ही जाएगी। और आखिर में ऐसा ही हुआ है मुनव्वर शो को जीतने के बाद अपनी चमचमाती ट्रॉफी, 50 लाख रुपये और ब्रैंड न्यू कार के साथ डोंगरी गए हैं।



मुनव्वर फारूकी की जीत की खुशी मिलते ही उनके फैंस खुशी से पागल हो गए। सोशल मीडिया पर मुनव्वर को ढेर सारी शुभकामनाएं आ रही हैं। इससे जाहिर होता है कि मुनव्वर के फैंस उनकी जीत की खुशी से बेहद खुश है। मुनव्वर का मुकाबला अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मन्नारो चापड़े और अरुण माशेट्टी के साथ था। धीरे-धीरे सभी घर जाते रहे और आखिर में शो को मुनव्वर ने अपने नाम कर लिया और वह सीजन 17 के विजेता बन गए।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top