Jawahar Navodaya School Admit Card Release: जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें एडमिट कार्ड डाऊनलोड

0



Jawahar Navodaya School: जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आगामी 10 फरवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं उपायुक्त नेहा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर पलवल में कक्षा 9वीं व 11वीं के रिक्त स्थानों को भरने के लिए समानांतर प्रवेश परीक्षा आगामी 10 फरवरी को अयोजित की जाएगी। यह परीक्षा गांव रसूलपुर में स्थित जिला के जवाहर नवोदय विद्यालय तथा गांव रसूलपुर में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।



जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर के प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने के लिए 511 विद्यार्थी व कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश हेतु कुल 101 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे, जिसके प्रवेश पत्र सीबीएसई के द्वारा जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर के परीक्षा केंद्र पर कक्षा 9वीं के 240 विद्यार्थियों का तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर के परीक्षा केंद्र पर कक्षा नौवीं के 271 विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 



इसके अलावा 11वीं के सभी विद्यार्थियों की परीक्षा केवल जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर पलवल के परीक्षा केंद्र पर ही आयोजित होगी। विद्यार्थी स्कूल के वैबपोर्टल पर विजिट करके अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने के लिए लिंक नीचे दी गई हैं।


Admit card download link: https://navodaya.gov.in/nvs/en/Home1/



WhatsApp Channel Join Now
Instagram Follow me

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top