12 फैल मूवी में श्रद्धा शुक्ला का रोल करने वाली एक्ट्रेस मेधा शंकर हाल ही में इंटरनेट और बॉलीवुड की दुनिया में काफ़ी मशहूर हो गई हैं। जैसा कि आप सभी जानते हो 12 फैल मूवी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 12 फैल मूवी एक सच्ची कहानी पर आधारित हैं।
यह मूवी IPS मनोज कुमार व उनकी पत्नी श्रद्धा शुक्ला के जीवन संघर्ष की कहानी हैं। जिसमे दोनों के जीवन संघर्ष को बारिखी से दिखाया गया हैं।
बात करते है मेधा शंकर की जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ इंटरनेट की दुनिया काफी मशहूर हो रही है। वहीं इंटरनेट के मुताबिक मेधा शंकर आज नेशनल क्रश बन चुकी हैं। इनके चाहने वालों की तादाद आप इंस्टाग्राम पर इनके एकाउंट से देख सकते हैं। 12 फैल मूवी के रिलीस होने से पहले इनके फॉलोवर्स 3 लाख प्लस थे और वहीं 12 फैल मूवी रिलीस होने के बाद आज मेधा शंकर के फॉलोवर्स 1.5 मिलियन प्लस हैं।
मेधा शंकर ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लाखों-करोड़ों को अपना दीवाना बना लिया हैं। बल्कि हर जवां दिल की धड़कन बन गई हैं। एक्ट्रेस के साथ-साथ मेधा एक सिंगर और मोडल भी हैं। वहीं कुछ लोगों का तो यह कहना हैं कि 12 फैल मूवी को सफल बनाने में सबसे बड़ा हाथ मेधा का हैं।
इनकी एक्टिंग और सुंदरता ने लाखों फैंस का दिल जीत लिया। और साथ ही इन्होंने फ़िल्म में श्रद्धा शुक्ला का रोल निभाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
मेधा शंकर एक महाराष्ट्रियन परिवार में पली बड़ी और नोएडा की रहने वाली हैं। बात करे इनकी बॉलीवुड एंट्री की तो मेधा को अभी इंडस्ट्री में मात्र 6 साल हुए हैं। इन्होंने एंटरटेनमेंट की दुनिया मे साल 2017 में कदम रखा था। मेधा ने विज्ञापनों में काफी साल तक काम किया। एक्टिंग की दुनिया मे मेधा ने पूरी तरह कदम 2015 में एक शार्ट फ़िल्म "विथ यू फ़ॉर यू ऑलवेज" में रखा था।
उसके बाद मेधा 2019 में ब्रिटिश सीरीज "बीचम हॉउस" और 2021 में "शादिस्थान" में नजर आई। मेधा ने टीवी शो "बेकरार" में भी काम किया है। मेधा शंकर ने अपने टैलेंट के बल पर काफी कम समय में अच्छा खासा नाम कमा लिया और साथ नेशनल क्रश का टैग भी हासिल कर लिया।









नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।