मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में स्टॉल लगाकर लोगों को पर्यावरण के लिए किया जागरूक

0


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक समिति द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को जल बचाओ, पौधारोपण तथा पशु- पक्षियों की रक्षा का सन्देश दिया गया। ग्रीन एम्बेसडर डॉ. आचार्य राम कुमार बघेल ने बताया कि संस्था सदस्य पिछले कई वर्षों से गीता जयंती उत्सव में पक्षियों के लिए हस्तनिर्मित घोंसले, खाली कनस्तरों में दाना- पानी उपयोगी बना, मिट्टी के जलपात्र तथा औषधिय पौधों आदि का निशुल्क वितरण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। 


व्यर्थ पड़े समान का उपयोग कर स्टॉल पर हस्तनिर्मित घोंसले बनाने, जल का महत्व, वृक्षों की उपयोगिता तथा पौधों को तैयार कर वितरण, रोपण व संरक्षण आदि के लिए जागरूक कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायकों सहित प्रशासनिक अधिकारियों तथा आमजन सभी का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। 



संस्था को जिला प्रशासन की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मास्टर थानसिंह, मास्टर मानिकचन्द, अमरपाल, देव, ईश्वरराज, गोपाल शास्त्री, मनोज आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top