![]() |
| आईटीआई पलवल के प्रधानाचार्य भगत सिंह |
• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा सरकार के आदेश अनुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में 2 दिसंबर को एक अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में फरीदाबाद व पलवल के औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न उद्योग भाग ले रहे हैं। विभिन्न उद्योगों ने अपनी मांग आईटीआई पलवल की शिक्षुता एवं प्लेसमेंट सेल को दी है।
आईटीआई पलवल के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया है कि इस मांग में उनको अधिकतर आईटीआई पास फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर,मशीनीस्ट ग्राइंडर, कोपा इत्यादि ट्रेडों के अभ्यर्थियों की रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए जरूरत है।
जिन उद्योगों ने अपनी डिमांड आईटीआई पलवल को भेजी है , उनमें मुख्यत: जुनेजा हाइड्रॉलिक्स प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद, ट्रैकटेल टिरफोर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पृथला, शिवानी लॉक्स प्राइवेट लिमिटेड पृथला, स्वर्ण इंफ्राटेल प्राइवेट लिमिटेड मीतरोल, वी जी इंडस्ट्रियल एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड पृथला, इत्यादि शामिल है।
इस अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यार्थी वेबसाईट www.apprenticeshipindia.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप पाने के इच्छुक अभ्यार्थी 2 दिसंबर को आईटीआई पलवल की शिक्षुता एवं प्लेसमेंट सेल में आकर सुबह 9:00 बजे संपर्क कर सकते हैं। इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक छात्रों को अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार दिलवाया जाएगा, और भविष्य में भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा।

.jpg)

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।