बारात घर के बनने व खेल खलिहान के रास्ते के पक्के होने से लोगों को निश्चित ही मिलेगा लाभ : विधायक प्रवीण डागर

0

विधायक प्रवीण डागर ने विकास कार्यों का नारियल फोडकर विधिवत किया शुभारंभ


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: SURENDER SINGH WALIA  

विधायक प्रवीण डागर ने गुरुवार को गांव गहलब, बहीन में बारात घर व गांव मानपुर में रास्ते के निर्माण कार्य का नारियल फोडक़र शुभारंभ किया। गांव के सरपंच समेत सभी ग्रामीणों ने विधायक प्रवीण डागर का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक प्रवीण डागर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज गांव गहलब में बारात घर व एक रास्ते के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है, जिस पर 19 लाख 73 हजार व 6 लाख 30 हजार रुपए का खर्च आएगा तथा गांव मानपुर खेत खलिहान रास्ता निर्माण के अन्तर्गत 43 लाख रुपए की लागत से गांव मानपुर नहर से कौंडल रोड तक ईनटरलाकिगं टाईल रास्ता निर्माण कार्य का व गांव बहीन में 19 लाख 73 हजार रुपए की लागत से बनने वाले बारात घर का नारियल फोडक़र शुभारंभ किया गया है। 


विधायक हथीन ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सहयोग से वर्तमान सरकार ने पिछले 4 वर्ष के कार्यकाल में हथीन क्षेत्र का समान व मूलभूत विकास हुआ है तथा लगभग 500 करोड़ रुपए के विकास कार्य हथीन विधानसभा क्षेत्र में अब तक कराए गए हैं, जिनमें सडक़ों, ग्रामीण सडक़ों, सिंचाई, सेम की समस्या के लिए ट्यूबवैल लगवाना, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली, पंचायतों पर खर्च कराए गए हैं। बहुत से कार्य मंजूर किए गए हैं, उनके टेंडर निकाल दिए गए, इनका कार्य प्रगति पर है। हथीन शहर व गांवों से गांवों की कनेक्टिविटी व किसानों की फसल के आवागमन के लिए खेत खलिहान के रास्तों का निर्माण कराया जा रहा है। कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से छोटी सडक़ों का निर्माण पूरा कराया गया है। खेत खलिहान के रास्तों के निर्माण से किसानों को निश्चित ही लाभ मिलेगा। 


उन्होंने कहा कि मानपुर, बहीन व गहलब के किसानों को भरपूर सिंचाई के पानी लगातार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों से उन्होंने लोगों से किए गए अपने वादे को पूरा करते हुए लगातार हथीन विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों व गहलब, कोंडल में भरपूर नहरी पानी उपलब्ध कराने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वे भी किसान हैं और किसान की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 1 लाख 80 हजार रुपए वार्षिक आय वाले परिवारों की बेटियों को मुफ्त शिक्षा देने व 3 लाख रुपए की आय वाले परिवारों की बेटियों को 50 प्रतिशत फीस पर उच्च शिक्षा देने की घोषणा पर हथीन विधानसभा क्षेत्र की तरफ से धन्यवाद किया। 


उन्होंने कहा कि एक जनवरी से 3 हजार रुपए पेंशन देने का वादा सरकार ने पूरा किया है। हथीन विधानसभा में विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सभी विकास कार्यों को पूरा कराया जाएगा। हथीन विधानसभा क्षेत्र का पिछड़ापन दूर करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार प्रकट किया। 


इस अवसर पर गांव गहलब के सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र, विक्रम पहलवान, वेदी ठेकेदार, यशपाल मेम्बर, सीशराम फौजी, बैदन मास्टर, रोशन मास्टर, गांव मानपुर सरपंच देवी, विरेंद्र, कमल, गजेन्द्र, नवल थानेदार, श्याम मेम्बर, सोहनलाल मास्टर, मंडल अध्यक्ष बलवीर, राधारमन, गांव बहीन में विक्रम सरपंच, पूर्व सरपंच रामप्रसाद, पूर्व सरपंच रतन, सुमेर जैलदार, रघुवीर मास्टर, रामकुमार नंबरदार, नरेन्द्र थानेदार, एडवोकेट सतीश डागर, नरेश पहलवान, पूर्व सरपंच मंडोरी करन व पंचायत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top