ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर कट की मांग का समर्थन; बोले- 1000 मीटर का काम रुकवा दो, सरकार खुद चलकर आएगी
• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मोहना गांव में ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान मजदूर संघर्ष समिति के बीच भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत पहुंचे। इस दौरान टिकैत ने कहा कि यह धरना पतंग के पेज की तरह है और सीधी लड़ाई सरकार से है। इसलिए इस धरने को पतंग के पेज की तरह ढील देनी चाहिए, यदि जल्दबाजी की तो उल्टे नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सरकार को मोहना में कट जरूर देना पड़ेगा। यह मोहना और आसपास के गांव का अपना अधिकार है। वहीं, राकेश टिकैत ने कहा कि धरना चार महीने पहले शुरू हो गया है, यह फरवरी में होना चाहिए था।
![]() |
| विज्ञापन |
पिछले 18 दिनों से चल रहा किसानों का धरना
बता दें कि यह कट की मांग को लेकर चल रहा धरना पिछले लगभग 18 दिनों से चल रहा है। वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आपको किसी नेता अधिकारी के पास जाने की जरूरत नहीं है। आप केवल 1000 मीटर के दायरे में अपना झंडा लगा दो और इसी 1000 मीटर का काम रुकवा दो। चेतावनी दे दो कि कोई भी यहां पर आकर काम करने का प्रयास करेगा तो उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा।
चढूनी चुनाव लड़ना चाहते हैं
तो वह लड़ सकते हैं जब सरकार के पैसे इस ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर लगेंगे और काम रुक जाएगा तो सरकार खुद चलकर आएगी। तुमसे बात करेगी, तुम्हारा कट तुम्हें देगी। आप किसी के घर मत जाओ किसी से मत उलझो। ऐसा करने पर आप दूसरी चीजों में उलझकर मुद्दे से भटक जाओगे। वहीं, किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा किसानों को राजनीति में टिकट दिए जाने की मांग के बयान को लेकर कहा कि यह लोकतंत्र है। यदि चढूनी चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह लड़ सकते हैं।








नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।