पलवल में नाबालिग के साथ चाकू की नोंक पर रेप का प्रयास

0
दो भाइयों ने नाबालिग की नग्न फ़ोटो खींच उन्हें वायरल करने की धमकी दी


  • NTV MEDIA DESK  

  • BURO REPORT 

हरियाणा के पलवल में नाबालिग से चाकू की नोंक पर छेड़छाड़ कर रेप का प्रयास करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर जान से मारने और अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो सगे भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


महिला थाना प्रभारी सुशीला के अनुसार, हथीन थाना क्षेत्र के गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने दी शिकायत में कहा है कि उसे रास्ते में आते-जाते समय राहुल व पवन नामक दो सगे भाई परेशान करते हैं। उसे अकेली देखकर छेड़छाड़ कर रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर धमकी दी कि उसकी उनके पास फोटो है, यदि किसी से कहा तो उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

प्लॉट पर अकेली देख की अश्लील हरकतें

आरोप लगाया है कि वह अपने प्लॉट पर गई तो आरोपी राहुल उसे अकेली देखकर वहां आ गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर उसे धमकी दी और उसके कपड़े उतार दिए। इसी दौरान एक व्यक्ति आता दिखाई दिया तो आरोपी उसे नग्न अवस्था में छोड़कर भाग गया। धमकी देकर गया कि यदि इस बारे में कोई शिकायत की या अपने परिजनों को बताया तो अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा।
विज्ञापन


तेरा अपहरण करके रेप करूंगा। पीड़िता अपने घर आ गई, लेकिन भय के कारण उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया। जिसके बाद आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए तथा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बता दी। पीड़िता के माता-पिता जब इसका उल्हाना देने राहुल के घर गए तो राहुल, पवन व उसके परिजनों ने उल्टा उनके साथ गाली-गलौज की।

केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

उसका अपहरण कर दुष्कर्म करने व जान से खत्म करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, पॉस्को एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top