हथीन से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू कर विधायक प्रवीण डागर ने ग्राम वासियों को दी खुशखबरी

0

 📍विधायक प्रवीण डागर ने बस अड्डे से हरी झंडी दिखाकर की बस सेवा शुरू




  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: SURENDER WALIA 


विधायक प्रवीण डागर ने हथीन वाया मंडकोला से चंडीगढ़ बस सेवा को बस अड्डा हथीन में हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। इस अवसर पर विधायक प्रवीण डागर ने कहा कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में आमजन का आवागमन सुगम बनाने के लिए परिवहन बेड़े में पुरानी बसों की जगह नई बसों की खरीद की है। हरियाणा परिवहन बस सेवा पूरे भारतवर्ष में सबसे बेहतर मानी जाती है। आज सरकार ने शहरो में परिवहन सुविधा हेतु मिनी बस का संचालन किया है तथा ग्रामीण बस सेवा भी काफी बेहतर की है। 



 उन्होंने कहा कि हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा पढऩे वाली छात्राओं के लिए उनके कालेज तक अलग से बस शुरू की है। यह बस सेवा प्रतिदिन सुबह 4 बजे हथीन से शुरू होकर मंडकोला से होते हुए चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। उन्होंने इस बस सेवा के शुरू होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का हथीन क्षेत्र के लोगों की तरफ से धन्यवाद किया। विधायक ने हथीन क्षेत्र को सडक़, बिजली, पानी, शिक्षा, परिवहन के क्षेत्र में भाजपा सरकार के 9 साल के कार्यकाल के अंतर को पिछली सरकारों से चिन्हित कर कहा कि हथीन अब प्रदेश के अग्रणी हल्कों की तरह प्रगति पर है और शेष विकास कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा। 

 


इस अवसर पर विधायक के साथ नगर पालिका हथीन के प्रधान सुमित राजपूत, विनोदा गढ़ी सरपंच श्याम, एडवोकेट नरेंद्र शर्मा, हितेंद्र शर्मा, विजय सिंगला, नवनीत राघव, नरेश पार्षद, उप प्रधान हथीन अनाजमंडी सतपाल रावत, पूर्व सरपंच मंडौरी कर्ण सिंह, बलजीत डागर मंडकोला, धर्मबीर सहरावत, यशपाल सहरावत गहलब, हरियाणा परिवहन पलवल डिपो के जनरल मैनेजर नवनीत व परिवहन विभाग के चालक व सहचालक और कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top