• NTV MEDIA DESK
• BURO REPORT
भाई-बहन के बीच तीखी-मीठी नोक झोंक तो आम है. लेकिन क्या ये नोकझोंक इतनी बढ़ सकती हैं कि इसमें किसी की जान चली जाए? आपको भले ही ये सवाल अटपटा लग रहा होगा लेकिन फरीदाबाद से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां एक बहन ने अपने ही भाई को गला घोंटकर मार डाला. ये खबर जितनी ज्यादा चौंकाने वाली है, उससे भी कहीं ज्यादा चौंकाने वाली है हत्या की वजह.
मामला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का है जहां 14 साल की बहन ने अपने 12 साल के भाई की हत्या कर दी. वजह थी मां बाप का प्यार. दरअसल बहन को लगता था कि उसके माता-पिता उसके भाई को ज्यादा प्यार करते हैं. इसी के चलते गुस्से में आकर उसने भाई की हत्या कर दी. ये खबर हर किसी को हैरान कर रही है.
मां ने चादर हटाकर देखा तो होश उड़ गए
घटना मंगलवार की बताई जा रही है. लड़की की मां ने बताया कि वो उनके पति, दोनों नौकरी करते हैं और बच्चे उत्तर प्रदेश में दादा-दादी के साथ रहते थे. वह गर्मियों की छुट्टी में मम्मी-पापा के पास आए हुए थे. बच्ची की मां ने बताया कि मंगलवार को जब वह घर वापस आए तो देखा कि बेटा चादर ओढ़ कर लेटा हुआ था. काफी बुलाने पर भी जब बेटे ने चादर नहीं हटाई तो उन्होंने खुद चादर हटाकर देखा. इस दौरान उन्होंने जो देखा, उससे उनके होश उड़ गए. उनके बेटे की मौत हो चुकी थी. जिस वक्त ये घटना हुई, उस वक्त घर में केवल वो और उसकी बहन मौजूद थे.




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।