GURUGRAM: भांजी को किडनैप कर बोला मामा, बेटी की जिंदगी चाहते हो तो 25 लाख तैयार करो

0

  • NTV MEDIA BURO   

  • GURUGRAM   

गुरुग्राम में एक नाबालिग लड़की का उसके मामा ने अपहरण कर लिया. इसके बाद परिवार को फोन करके 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी. इसके बाद पीड़ित परिवार पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. वहीं, जब मामले का खुलासा हुआ तो लोग हैरान रह गए.


दरअसल, सेक्टर-10 पुलिस को सूचना मिली थी कि 13 साल की एक नाबालिग लापता है. शाम तकरीबन 8 बजे नाबालिग के परिजनों के पास एक शख्स ने कॉल की और कहा अगर, बेटी की जिंदगी चाहते हो तो 25 लाख रुपये तैयार रखना. ये सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया. हालांकि, पिता ने हिम्मत दिखाते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी. इस पर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने कॉल करने वाली की तलाश शुरू की.


आखिर क्या थी अपहरण की वजह


इस दौरान संयुक्त रेड के दौरान महज 3 घंटे में फिरौती मांगने के मामले में नाबालिग के मामा को अरेस्ट कर वारदात का खुलासा कर दिया. एसीपी गुरुग्राम नवीन कुमार ने बताया कि 8वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग के अपहरण का मास्टरमाइंड उसका सगा मामा धीरज है. उसे नशे और जुए की लत है. इस वजह से उस पर काफी कर्ज भी है. इसी को लेकर उसने बहन की बेटी के अपहरण की साजिश रच डाली.


इतना ही नहीं आरोपी फिरौती के पैसे से अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाना चाह रहा था. एसीपी ने बताया कि आरोपी पढ़ा लिखा है. उसने यूपीएससी का एक्जाम भी क्लियर किया है. शुरुआती पूछताछ में वो पुलिस को बरगलाता रहा था. मगर, सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर उसकी क्राइम कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top