• NTV MEDIA BURO
• WRITTEN BY: UMANG
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में दाखिले के लिए अभी तक लगभग 3420 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया है कि आईटीआई में कई ट्रेड्स दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली डीएसटी के तहत चलाई जा रही हैं । दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली में पाठ्यक्रम के अनुसार केवल थ्योरी भाग का अध्ययन संस्थान स्तर पर करवाया जाता है । प्रैक्टिकल ट्रेनिंग औद्योगिक प्रतिष्ठान की कार्यशाला में करवाया जाता है।
इस ट्रेनिंग के तहत पर प्रशिक्षणार्थी को अपनी प्रशिक्षण अवधि का कम से कम आधा समय औद्योगिक प्रतिष्ठान के अंदर लगाना होता है। इससे प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण के दौरान ही बाजार मांग व उद्योगों में उपलब्ध नवीनतम टेक्नोलॉजी की जानकारी प्राप्त होती है।
दाखिले के लिए क्या अनिवार्य
1. 8वीं, 10वीं, 12वीं पास आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन कर सकता है।
2. अपना मोबाइल नंबर होना चाहिए।
3. परिवार पहचान पत्र होना चाहिए।
4. आरक्षण का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
5. आवेदक का नवीनतम फोटो व ईमेल आईडी होनी चाहिए।
6. आवेदक का बैंक अकाउंट आईएफएससी कोड सहित होना चाहिए।
यह ट्रेड सॉरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत चलाई जा रही हैं
1. इलेक्ट्रिशियन
2. फिटर
3. वेल्डर फैब्रिकेशन एंड फिटिंग
4. मोटर मैकेनिक व्हीकल
5. टूल एंड डाई मेकर
शैक्षणिक समकक्षता
1. दसवीं के पश्चात 2 वर्षीय कोर्स को बारहवीं की हिंदी या अंग्रेजी भाषा में से एक भाषा उत्तीर्ण करने उपरांत बोर्ड द्वारा संचालित बारहवीं के समकक्षता प्रदान की जाती है।
2. इसी प्रकार दसवीं के बाद 1 वर्षीय कोर्स के आधार पर विभाग द्वारा 1 वर्ष के शिक्षुता प्रमाण पत्र को शामिल करते हुए 12वीं हिंदी या अंग्रेजी में से कोई एक भाषा के पास करने उपरांत बोर्ड द्वारा संचालित 12वीं परीक्षा के समकक्षता मान्यता प्रदान की जाती है।
आईटीआई के प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि इस संस्थान में अधिक से अधिक छात्रों को आईटीआई में दाखिले के लिए इस संस्थान में कार्यरत कर्मचारी व पढ़ रहे छात्र छात्राओं से कहा गया है, कि वह अपने गांव/दायरे में इस दाखिले के बारे में अवगत कराएं। ताकि अधिक से अधिक छात्रों को इस दाखिले का लाभ मिल सके।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।