जल जीवन मिशन के तहत किया गया ग्रामसभा का आयोजन, लोगों को किया जल की महत्वता के बारे में जागरूक

0

 


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  


खंड बडौली की ग्राम पंचायत अकबरपुर डकोरा में मंगलवार को जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल एवं सिवरेज समिति गठन हेतु ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में ग्राम जल एवं सिवरेज समिति का गठन किया गया। जनस्वास्थ्य एवं अभियंत्रिकी विभाग की जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा ने जल एवं सीवरेज समिति के पुनर्गठन पर ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीणों को समिति की महत्वता बताते हुए समिति के कार्य, जिम्मेदारी, रूपरेखा के बारे में अवगत करवाया।



उन्होंने जल जीवन मिशन की कार्य योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि ग्राम एवं सिवरेज समिति ही असल में ग्रामीण स्तर पर जल जीवन मिशन को पूरा कर सकती है। इसमें महिलाओं की भागीदारी अति आवश्यक है। समिति में 50 प्रतिशत महिलाओं को सदस्य के रूप में रखा गया है, क्योंकि महिलाएं ही अपने घर, समाज और गांव में जागरूकता पैदा कर जल जीवन मिशन का सफल रूप से क्रियान्वयन कर सकती है। 



आज पानी की जितनी कमी का सामना हमें करना पड़ रहा है। भविष्य में हमारी भावी पीढ़ी को इससे भी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आज हमें स्वयं को जागरूक होने की आवश्यकता है और इसके साथ-साथ अपने आस-पास रहने वाले लोगों को भी जागरूक करना हमारा दायित्व है। इस मौके पर ग्रामोदय सामाजिक संस्था आई.एस.ए के कर्मचारियों ने ग्राम जल एवं समिति का पुनर्गठन करवाया तथा जल संरक्षण पर प्रकाश डाला। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामसभा में सरपंच सुंदरलाल और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 



ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर कुलदीप सुहाग, सामाजिक कार्यकर्ता विजेश शर्मा, राजेश कुमार, विजय सिंह, हरवीर डागर, महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग से एएनएम व आशा वर्कर्स और गांव के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top