• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा द्वारा सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। सत्र 2023-24 के दाखिले को लेकर विभाग द्वारा अगले माह में शेड्यूल जारी किया जा रहा है। दाखिला प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छात्रों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए दाखिले से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा द्वारा दाखिले को लेकर जल्द ही वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। दाखिलों के चरण के लिए मेरिट एवं सीट अलॉटमेंट जारी होने को लेकर सभी तरह की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। जो भी विद्यार्थी आईटीआई में दाखिला लेना चाहते हैं उनको सलाह दी जाती है कि समय रहते हुए जरूरी कागजातों का प्रबंध कर ले।
फैमिली आईडी जिसमें उनका नाम, उनके पिता का नाम, उनकी माता का नाम, जन्मतिथि वही हो जो उनकी दसवीं की मार्कशीट में है। फैमिली आईडी में मोबाइल नंबर अवश्य लिंक करवा ले। मोबाइल नंबर वही होना चाहिए जो चालू हो ताकि ओटीपी आ सके और छात्र की खुद की नई ईमेल आईडी हो जो पहले किसी अन्य छात्र के दाखिले में रजिस्टर्ड ना हो।
इसके अलावा छात्र दसवीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, नया फोटो, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, स्कॉलरशिप के लिए बैंक खाते की कॉपी, इनकम सर्टिफिकेट, ऑनलाइन दाखिला फीस जमा कराने के लिए एटीएम, फोन पे ,गूगल पे की सुविधा अनिवार्य है।
आईटीआई की ट्रेड से संबंधित जानकारी व अन्य दाखिले संबंधित जानकारी के लिए छात्र अपने नजदीक किसी भी सरकारी आईटीआई में संपर्क कर सकता है।
आईटीआई पलवल के प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ऑनलाइन आवेदन के लिए दाखिला तिथि का पत्र नहीं मिला है। जल्द ही जिले भर की राजकीय और प्राइवेट आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। ऐसे में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थियों को सावधानी बरतने की जरूरत है , ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।