![]() |
| फोटो-1, google |
• NTV MEDIA DESK
• BURO REPORT
दुनियाभर में खुद को नंबर वन साबित करने के लिए चीन किसी भी हद तक जा सकता है. साइंस और टेक्नोलॉजी के मामले में चीन का कोई मुकाबला नहीं कर सकता. 2022 में रिपोर्ट्स आई थी कि चीन ने असली सूरज से 5 गुना ज़्यादा गर्म नकली सूरज और नकली चांद बनाने का भी दावा किया. इसके बाद चीन के वैज्ञानिकों ने दुनिया को हैरान करने वाली खबर दी. चीन ने कहा कि उन्होंने ऐसी सुपरकाउ बना ली है जो दुनियाभर के गायों से ज़्यादा दूध देगी. अब चीन ने दुनिया को डबल चौंकाते हुए एक अनोखी डिवाइस बनाने का दावा किया है. इस डिवाइस के ज़रिए दूर से ही लवर्स एक-दूसरे को किस कर सकेंगे.
चीन ने बनाई अनोखी डिवाइस
दूरी शब्द को असल मायने में लॉन्ग डिस्टेंस कपल ही समझ सकते हैं. फ़ोन कॉल्स, टेक्स्ट मैसेज और वीडियो कॉल्स के ज़रिए ही वो एक-दूसरे को करीब महसूस कर कर सकते हैं. लेकिन क्या फ़ोन पर गुड नाइट किस करना काफ़ी है? ज़्यादातर लोग इसके जवाब में ना, नहीं ही कहेंगे. चीन ने लॉन्ग डिस्टेंस कपल्स की लाइफ़ थोड़ी आसान कर दी है. एक ऐसा अनोखा डिवाइस बना लिया है जिसकी मदद से एक-दूसरे से दूर बैठे कपल्स भी एक-दूसरे को किस कर सकते हैं.
एक बटन दबाकर ही प्रेमी को किस कर सकेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्वी चीन के जियांग्सू इलाके (Jiangsu Province) के वैज्ञानिकों ने एक अनोखी डिवाइस बना ली है. इस डिवाइस के ज़रिए लवर्स एक-दूसरे को सिर्फ़ एक बटन दबाकर ही किस कर लेंगे.
कैसे काम करती है डिवाइस?
इस डिवाइस का नाम Kissing Device है. इसमें सिलिकॉन के लिप्स बने होते हैं जिनमें प्रेशर सेन्सर्स और एक्टुएटर्स लगे होते हैं. ये मशीन प्रेशर, मूवमेंट और तामपान को मापकर प्रेमी के होठों तक किस पहुंचाने में सक्ष्म है. ये भी दावा किया जा रहा है कि ये मशीन किसिंग साउंड्स भी निकालती है.
यूज़र्स को मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करना होगा और डिवाइस को फ़ोन के चार्जिंग पोएंट में लगाना होगा. एक बार ऐप में दोनों पार्टनर्स की डिवाइस की पेयरिंग हो जाए फिर कपल्स वीडियो कॉल के ज़रिए एक-दूसरे को बिल्कुल रियल तरीके से किस कर सकते हैं. इस डिवाइस को ब्लूटूथ के ज़रिए फ़ोन से कनेक्ट किया जा सकता है.
CREDIT TO: INDIATIMESHINDI
किसिंग डिवाइस पर आपकी क्या राय है, कमेंट बॉक्स में बताएं.




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।