![]() |
| युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए: महेश मलिक |
• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
पलवल जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा मादक पदार्थों के सेवन निषेध पर राजकीय महाविद्यालय स्वामिका हथीन में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में करीब 130 युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी को नशा विरोधी जागरूकता शपथ दिलाई। सेमीनार में नशा विरोधी जागरूकता पम्पलेट वितरित किये।
जिला रैडक्रॉस सोसायटी के जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक ने बताया कि जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव वाजिद अली के मार्गदर्शन में युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया है। मादक पदार्थों का सेवन हमारे जीवन में आर्थिक लागत, सामाजिक लागत जैसे परिवारों का टूटना, प्रतिष्ठा का नुकसान, सामाजिक कलंक, क़ानूनी लागत जैसे सडक़ दुर्घटना, घरेलु हिंसा, अपराध, आक्रामकता, गिरफ्तारी एवं कारावास तथा सांसारिक रिश्तों को खराब करता है।
युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। कॉलेज की यूथ रेड क्रॉस काउंसलर साक्षी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा को नशा मुक्त रखने के लिए ड्रग्स तथा सभी नशीले पदार्थों के सेवन हमारे सपनों को समाप्त कर देते हैं। फस्र्ट एड प्रवक्ता नमृता जांगिड़ ने सभी प्रतिभागियों को नशा न करने हेतु जागरूक किया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल राजपाल मलिक,एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सोनू, असिस्टेंट प्रोफेसर जयप्रकाश, स्वाति,नितिन कुमार, प्रवक्ता फस्र्ट एड अंकित सौरोत,गिर्राज भी मौजूद थे।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।