धतीर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में किया गया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

0

-कार्यक्रम में जीवन मिशन तथा महिला दिवस के इतिहास के बारे में दी जानकारी



  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

जिला के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धतीर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य डा. महेंद्र सिंह रावत ने की। कार्यक्रम में खंड संसाधन संयोजक संजय कुमार, विश्वास सहरावत, पृथ्वीपाल, मंजू रानी, सीमा देवी, नरेश कुमार , मनीष मनचंदा सहित अन्य सभी अध्यापकगण मौजूद रहे।


खंड संसाधन संयोजक संजय कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जल जीवन मिशन तथा महिला दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान समय में जल संरक्षण में महिलाओं के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के अंदर 50 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं को प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। वह बढ़-चढक़र हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रही हैं।


मंजू रानी ने भी महिला सशक्तिकरण पर बल देते कहा कि आधुनिक युग में महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। हमें जल संरक्षण को भी एक संस्कार मानकर आने वाली पीढ़ी को प्रेषित करना चाहिए।


प्राचार्य महेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में जल संरक्षण में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकतीं हैं। हमें अपनी आने वालीं पीढिय़ों के लिए जल को बचाना होगा। इस अवसर पर विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top