14 हजार फीट पर गलवान घाटी में, आर्मी के जवान क्रिकेट खेलते नजर आए, पढ़े पूरी खबर

0


  • NTV MEDIA DESK  

  • BURO REPORT  

दुश्मनों को धूल चटानी हो, अपना शौर्य-पराक्रम दिखाना हो, अपने शरीर की क्षमता दिखानी हो या फिर अपने हिस्से से दुश्मन सैनिकों को खदेड़ना हो, इन सब मोर्चों पर भारतीय सेना ने अपना हाई जोश दिखाया है. ये हमारे सैनिक ही हैं जो देश की सुरक्षा के लिए माइनस तापमान वाले इलाकों में भी हमेशा डटे रहते हैं.


गलवान घाटी में क्रिकेट खेलते दिखे जवान


भारतीय जवान अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर कर देश और दुनिया को अपनी स्थिति से अवगत कराते रहते हैं. एक बार फिर से लद्दाख के गलवान घाटी से सेना के जवानों की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में सेना के जवान गलवान घाटी में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं. भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स द्वारा शेयर की गईं इन तस्वीरों में त्रिशूल डिवीजन की पटियाला ब्रिगेड के जवान पूरे उत्साह और जोश के साथ बैट-बॉल से खेलते नजर आ रहे हैं.


गलवान घाटी में रहती है ऑक्सीजन की कमी


इन तस्वीरों पर एक अधिकारी ने कहा कि, 'ये तस्वीरें पैट्रोलिंग पॉइंट-14 (पीपी-14) के आसपास स्थापित बफर जोन से कुछ दूरी पर एक स्थान की हैं. तस्वीरों को देखकर हजारों फीट की ऊंचाई पर हमारे जवानों के जोश को देखा जा सकता है. यहां लोग अक्सर गंभीर ऑक्सीजन की कमी से पीड़ित होते हैं.'


होने वाली है कोर कमांडर-स्तरीय बातचीत


20 दिसंबर को 17वें दौर में भारत और चीन की सेनाओं के बीच कोर कमांडर-स्तरीय बातचीत हुई थी लेकिन इसमें कोई ठोस सफलता ना मिल सकी. अब जल्द ही अगले दौर की कोर कमांडर-स्तरीय बातचीत होने वाली है. उससे ठीक पहले ये तस्वीरें जारी की गई हैं. चीन ने अब तक पूर्वी लद्दाख में रणनीतिक रूप से स्थित देपसांग मैदानों और डेमचोक में सैनिकों की वापसी से साफ इनकार कर दिया है, जबकि सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर दबाव बढ़ा रहा है. नतीजतन, दोनों पक्षों ने सीमा पर 50,000 से ज्यादा सैनिकों को तैनात करना जारी रखा है.


बता दें कि 2020 में गलवान घाटी में ही चीनी सैनिकों के साथ भारतीय जवानों की हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें कर्नल बी संतोष बाबू के नेतृत्व में 20 भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों से लड़ते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे. वहीं चीन ने अब तक अपने हताहतों की संख्या का खुलासा नहीं किया है.

CREDIT TO: INDIATIMESHINDI 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top