• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
जिला रैड क्रॉस सोसाइटी पलवल की अध्यक्षा एवं जिला उपायुक्त नेहा सिंह एवं सचिव वाजिद अली के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्तिथ टोकाई इम्पीरियल रबड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पृथला में तीन दिवसीय सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा एवं फर्स्ट एड ट्रेनिंग प्रशिक्षण का आयोजन जिला रैड क्रॉस सोसाइटी पलवल ने 27 फरबरी से 01 मार्च, 2023 में किया गया।
बुधवार को इस प्रशिक्षण के समापन के दौरान कम्पनी के उपप्रधान गौतम सिंह सजवान, सहायक महाप्रबंधक विशाल आनंद ने अध्यक्षता की । इस प्रशिक्षण में कंपनी के 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
सेंट जॉन एम्बुलेंस केंद्र पलवल के जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक ने बताया कि उन्होंने सभी प्रतिभागियों को इमरजेंसी वाहन के घटनास्थल पर पहुँचने या अपने वाहन से अस्पताल पहुचाने तक घायल को आवश्यकता अनुसार फर्स्ट देने बारे विस्तार से समझाया। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा हेतु सभी निर्धारित नियमों बारे विस्तार से समझाया।
उन्होंने बताया कि फर्स्ट एड प्रवक्ता नमृता जांगिड़ ने मरीज के बाहरी रक्त के बहाव को रोकने, हड्डी टूट में प्रभावित शरीर के हिस्से की मूवमेंट को रोकने, घायल के सांस थमने एवं धमनियों के रुकने की सूरत में तुरंत सी0पी0आर0 विधि के द्वारा पुनर्संचाल करने, घायल को घटनास्थल से ट्रांसपोर्ट करने के प्रयोगात्मक तरीके समझाए। वरिष्ठ एग्जीक्यूटिव एच0आर0एडमिन रोहताश भारद्वाज एवं कंपनी के अन्य कर्मचारियों के प्रयासों से इस प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस प्रशिक्षण में मौजूद रहे प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण को आम जीवन के लिए लाभदायक होते हैं और आमजन को इस प्रकार की जानकारी होनी अनिवार्य है।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।