•सल्लगढ़ की संत रविदास धर्मशाला में किया गया एक दिवसीय टी.बी. स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
•शिविर में 204 असहाय एवं जरूरतमंद लोगों ने करवाई अपने स्वास्थ्य की जांच
• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
भारत सरकार की 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत की मुहिम को सफल बनाने के प्रयासों से भारतीय रैड क्रॉस सोसाइटी, राष्ट्रीय मुख्यालय एवं हरियाणा राज्य शाखा के सँयुक्त तत्त्वावधान में जिला रैड क्रॉस सोसाइटी पलवल के अध्यक्ष नेहा सिंह एवं सचिव वाजीद अली के कुशल मार्गदर्शन में पलवल के वार्ड-16 की पार्षद कनकलता के सहयोग से एक दिवसीय टी.बी. स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन संत रविदास धर्मशाला, सल्लगढ़ में किया गया।
शिविर में विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्वास्थय विभाग पलवल के तपेदिक विभाग इंचार्ज के डॉ. राहुल शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने मौके ओर बताया कि किसी भी जन सामान्य को 02 हफ्ते से ज्यादा खांसी, तेज़ बुखार आदि लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी सरकारी हॉस्पिटल पहुँचकर मुफ्त बलगम जाँच कराएं ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
शिविर में 204 असहाय एवं जरूरतमंद पलवल निवासियों ने टीबी जाँच, रक्तचाप, ब्लड शुगर, एच.आई.वी, हुमोग्लोबिन तथा जोड़ों की जांच कराई। उन्होंने रैड क्रॉस के इस मानव कल्याणकारी कदम की सराहना की और बताया कि मानवहित में कार्य करना अपने आप में बहुत ही शुकुन की बात है। रैड क्रॉस मानवहित में कार्य करने वाली अंतराष्ट्रीय संस्था है।
जिला रैड क्रॉस सोसाइटी के जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक ने बताया कि रैड क्रॉस के उद्देश्य स्वास्थ्य-सेवा -मित्रता को मद्देनजर रखते हुए इन शिविरों का आयोजन किया गया है। इस शिविर के सफल आयोजन में पार्षद कनकलता, समाजसेवी एवं पार्षद पति रिंकू, लेखाकार अंजलि भयाना, आरती टी.बी कोऑर्डिनेटर, भोजपाल सहरावत, हेमवती, अनिता शर्मा, नितिन कुमार, ममता, भूरी, सुर्यकांत, उमाशंकर, आदि का सहयोग किया। इस जांच शिविर में स्वास्थ्य विभाग से आये डॉ. गौरव जिंदल, दिनेश कुमार, राजकुमार रावत आदि ने सभी पंजीकृत जन मानस की जाँच की।



नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।