मेट्रो का सपना देख रहे हरियाणा के इन 5 जिलों को बड़ा झटका

0


  • NTV MEDIA DESK  

  • BURO REPORT  

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि उसे पिछले पांच वर्षों में गुरुग्राम से बावल, द्वारका से बरसा, कुंडली से सोनीपत और बहादुरगढ़ से रोहतक तक मेट्रो रेल परियोजना का विस्तार करने के लिए हरियाणा सरकार से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है.


सरकार द्वारा नहीं मिली कोई धनराशि 

मंत्रालय ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा उठाए गए एक सवाल के जवाब में राज्यसभा में यह बात कही. मंत्रालय के जवाब में कहा गया है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष 2022- 23 और अगले वित्तीय वर्ष 2023- 24 सहित पिछले पांच वर्षों के दौरान हरियाणा राज्य में दिल्ली मेट्रो के विस्तार के लिए केंद्र सरकार द्वारा कोई धनराशि आवंटित नहीं की गई है.


लोगों ने सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल 

बता दें कि इन जिलों के लोगों के लिए बहुत बड़ा झटका है क्योंकि लोग मेट्रो का आने का इंतजार कई समय से कर रहे हैं. इस खबर से अब लोग भी काफी हैरान हैं क्योंकि सभी लोगों को यही लग रहा था कि उनके जिले में मेट्रो का विस्तार होगा. ऐसे में जब मंत्रालय ने कहा है कि उन्हें सरकार की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है तो लोगों ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाने खड़े कर दिए हैं.

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top