• NTV MEDIA DESK 《 REWARI》
• BURO REPORT
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त गुरुवार देर शाम रेवाड़ी के किशनगढ़ में अपने दोस्त के पिता के निधन पर शोक जताने पहुंचे। संजय दत्त करीब एक घंटे तक अपने दोस्त के घर पर रुके। उन्होंने अपने दोस्त व उनके परिजनों को सांत्वना दी।
बता दें कि करीब दस दिन पहले जिले के गांव किशनगढ़ के रहने वाले 80 वर्षीय रतिराम का निधन हो गया था। वह कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार देर शाम करीब 9 बजे बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त गांव किशनगढ़ में उनके आवास पर पहुंचे और रतिराम के निधन पर शोक जताया। संजय दत्त करीब एक घंटा तक वहां रुके। उन्होंने रतिराम के बेटे हितेंद्र व अन्य स्वजन से भी बातचीत की।
रेवाड़ी के किशनगढ़ के रहने वाले रतिराम के बेटे हितेंद्र वर्तमान में दुबई में रहते हैं । हितेंद्र संजय दत्त के मित्र हैं। संजय दत्त की पहुंचने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। संजय दत्त ने भी दोनों हाथ जोड़कर ग्रामीणों का अभिवादन किया। देर रात संजय दत्त के आने की वीडियो व फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गई।



नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।