प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ITI मे चलाएं जाएंगे शॉर्ट-टर्म कोर्स

0

  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  


प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY 4.0 ),कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय-भारत सरकार की एक फ्लैगशिप स्कीम चलाई जा रही है। जोकि नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अंतर्गत हरियाणा राज्य में स्थित कुछ सरकारी आईटीआई में चलाई जा रही है।


इसके अनुसार आईटीआई पलवल को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा द्वारा चयनित किया गया है। जिसमें शार्ट टर्म के संबंधित विभिन्न कोर्सों में से कोपा, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन सिविल, सिलाई कटाई, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर इत्यादि के संबंधित कोर्स चलाए जाएंगे।


जो छात्र आईटीआई व अन्य तकनीकी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, उनके लिए सरकार द्वारा इस स्कीम को चलाया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक छात्रों को तकनीकी व्यवसाय में हुनरमंद बनाया जा सके और उनको अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके।


केई छात्रों को अपने कार्य का बहुत ज्ञान होता है, परंतु उनके पास प्रमाण पत्र ना होने के कारण अच्छे उद्योगों में रोजगार के लिए कठिनाई आती थी। इन कोर्सों में छात्र की आयु 15 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिसकी योग्यता कम पढ़े-लिखे युवा जिनके पास स्कूल का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। उक्त से संबंधित इच्छुक छात्र दिनांक 14-03-2023 तक आईटीआई पलवल में संपर्क कर सकते हैं।


आईटीआई के प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि जिन छात्रों का आईटीआई व अन्य तकनीकी कोर्स में दाखिला नहीं हो पाता है, तो इस स्कीम के तहत छात्र अपना शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं। जिसमें रोजगार मिलने की संभावना और अधिक बढ़ जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top