भारत में दक्षिण अफ्रीका से कितने चीते लाए गए, जाने NTV MEDIA की खास रिपोर्ट के माध्यम से (TIGER RESERVE)

0

   भारत में आए चीते   



  • NTV MEDIA DESK   

  • BURO REPORT   


दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते भारत पहुंच चुके हैं. वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर जोहान्सबर्ग से चीतों को लेकर आया, और हाल ही में इन्हें मध्यप्रदेश के ग्वालियर में उतारा गया. बाद में हेलीकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट कर इन्हें कूनो राष्ट्रीय उद्यान लाया गया. 

दक्षिण अफ्रीका से भारत आए 12 चीतों में 7 नर और 5 मादा चीते शामिल हैं. इनके लिए कूनो अभ्यारण में 10 नए बड़े बाड़े बनाए गए हैं, इसके अलावा 6 अन्य बाड़े पहले से ही रिजर्व हैं, ताकि कोई परेशानी न हो.


दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए 12 और चीते

जानकारी के मुताबिक चीतों की देखरेख के लिए एक विशेष टीम तैनात रहेगी, जो 24 घंटे इनकी निगरानी रखेगी. सुरक्षा की दृष्टि से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले साल 17 सितंबर को अपने 72वें जन्मदिन के अवसर पर नामीबिया से लाए गए आठ अफ्रीकी चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था.

ऐसे में यह दूसरा मौका है जब किसी दूसरे देश से चीते भारत पहुंचे हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए पीएम को शुक्रिया कहा.

पिछले साल नामीबिया से आए थे आठ चीते

बता दें, इस साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका और भारत ने चीतों को फिर से भारत लाने को लेकर एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए थे समझौते के तहत, दक्षिण अफ्रीका से अगले आठ से 10 वर्षों तक हर साल करीब 12 चीते भारत लाए जाएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top