![]() |
| Pic: @sonu nigam |
• NTV MEDIA DESK
• BURO REPORT
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के साथ सोमवार को मुंबई में उनके शो के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू जब शो कर रहे थे तभी कुछ लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है. इस घटना का वीडियो अब वायरल हो गया.
आरोप है कि मारपीट करने वालों ने सिंगर के प्रबंधक को मंच से नीचे उतरने को कहा, जब सोनू आ रहे थे, तब उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया. सोनू के दोस्त रब्बानी मुस्तफा खान पर भी उन हमलवारों ने हमला किया. इस घटना में दोनों को कई चोट आई हैं जिसकी शिकायत सोनू ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में की. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
गौरतलब है कि रब्बानी दिवंगत उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान साहब के बेटे हैं, जो सोनू निगम के गुरू भी थे. रब्बानी और सोनू में गहरी दोस्ती भी है. हमलावरों ने गायक सोनू निगम और उनके दोस्त पर हमला किया जिसमें उन्हें मामूली चोटें आई हैं.
बता दें कि स्थानीय विधायक प्रकाश फाटेरपेकर की तरफ से चेंबूर फेस्टिवल चल रहा था. सोमवार को फेस्टिवल का आखिरी दिन था, जिसमें सोनू निगम परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे. उसी दौरान उनके साथ यह दुर्व्यवहार की घटना घटित हुई.




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।