• सेमीनार में सडक़-सुरक्षा से जुड़े हुए अहम पहलुओं के बारे में दी जानकारी
• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
जीजीडीएसडी कॉलेज, पलवल के यूथ रैडक्रास सेल द्वारा जिला रैडक्रॉस सोसाइटी पलवल के तत्वावधान से प्राचार्या प्रतिभा सिंगला की अध्यक्षता में यातायात नियमों की जानकारी, सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा एवं रक्तदान विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार के आरंभ में युवा रैडक्रॉस के प्रभारी डा. पी.के. वर्मा ने महाविद्यालय के प्रांगण में जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक एवं रैडक्रॉस टीम की फस्र्ट एड प्रवक्ता नमृता जांगिड़, अंकित सौरोत, नितीन कुमार का स्वागत किया।
महेश मलिक ने विद्यार्थियों को सडक़-सुरक्षा से जुड़े हुए अहम पहलुओं के बारे में बताया। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पंजीकृत हुए विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा दिया गया यह सर्टिफिकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब अनिवार्य कर दिया गया है।
जिला रैडक्रॉस इकाई से आए हुए वॉलिंटियर्स ने विद्यार्थियों को सडक़ में दुर्घटनाग्रस्त हुए लोगों की मदद करने की ट्रेनिंग भी दी। सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने यातायात के नियमों का पालन करने, सडक़ में दुर्घटनाग्रस्त हुए लोगों की मदद करने तथा यातायात के नियमों के लिए अन्य जनों को जागरूक करने की शपथ ली। सेमिनार के अंत में प्राचार्या प्रतिभा सिंगला ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच का संचालन यूथ रैडक्रॉस सेल से डा. रूचि शर्मा ने किया।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।