• जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किसानों ने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का देखा लाइव प्रसारण
• WRITTEN BY: UMANG
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 13वीं किस्त जारी की गई। इस अवसर पर लघु सचिवालय पलवल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक दीपक मंगला मौजूद रहे।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार, एसडीएम रणवीर सिंह, एसडीएम शशि वसुंधरा, कृषि उपनिदेशक डा. पवन कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। इस मौके पर जिले के किसानों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विधायक दीपक मंगला ने कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार किसान हितैषी सरकार है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में 13वीं किस्त जारी की गई है। इससे देश व प्रदेश के किसानों को लाभ होगा।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने देश के साथ साथ दूसरे देशों का भी मार्गदर्शन कर रहे है। आने वाले समय में भारत देश विश्व गुरु बनेगा और दुनिया को राह दिखाएगा।
कृषि उपनिदेशक डा. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिले में 82 हजार 838 किसानों ने पंजीकरण करवाया था। जिले में अभी 48 हजार 385 किसानों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। योजना के अनुसार हर साल पात्र किसानों को 6 हजार रुपए दिए जाते है।
हर चार माह के अंतराल पर दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में यह राशि प्रदान की जाती है। इससे पहले किसानों को यह किश्त दीपावली से पहले 17 अक्तूबर-2022 को जारी की गई थी। अब होली के त्यौहार से पहले किसानों के खाते में यह राशि डाली गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को केवाईसी कराना अनिवार्य है।
सहायक तकनीकी अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। सरकार की इस योजना का जिले के किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।