दिव्यांगजन को वित्तीय मदद देने से आर्थिक स्थिति में निश्चित रूप से होगा सुधार : एडीसी हितेश कुमार

0

• ऋण के माध्यम से दिव्यांगजनों को स्वरोजगार स्थापित करने में मिलेगी सहायता

• एडीसी हितेश कुमार ने 17 लाभार्थियों को 18 लाख 65 हजार रुपए के प्रदान किए गए चैक


ADC HITESH KUMAR  (फोटो-1)


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  


दिव्यांगजन स्वावलंबन योजना के अंतर्गत शक्रवार को पलवल लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार ने लघु सचिवालय पलवल के प्रथम तल पर स्थित अपने कार्यालय में 17 लाभार्थियों को 18 लाख 65 हजार रुपए के ऋण प्रदान किए। अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार ने कहा कि हरियाणा पिछडा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम की ओर से दिव्यांगजनों के उत्थान हेतु उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए मुख्यमंत्री परिवार उत्थान तथा दिव्यांगजन स्वावलंबन योजना के अंतर्गत उन्हें व्यवसाय स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

एडीसी हितेश कुमार ने कहा कि जिला प्रबंधक हरियाणा पिछडे वर्ग कल्याण निगम की ओर से 17 दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लगभग 18 लाख 50 हजार रुपए के चैक वितरित किए गए हैं। सरकार द्वारा दी गई इस वित्तीय सहायता से लाभार्थी की आर्थिक स्थिति में निश्चित रूप से सुधार होगा। 


अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार ने बताया कि 17 लाभार्थियों को 50 हजार रुपए से लेकर 1 लाख 50 हजार रुपए तक के ऋण के चैक प्रदान किए गए हैं, जिनमें 2 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत ऋण दिया गया है, जबकि 15 लाभार्थी को दिव्यांग स्वावलंबन योजना के तहत ऋण दिया गया है। 


ऋण देने का उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि ऋण प्राप्त करने वालों में मुबारक, नीतू, जमशेद, विजयलक्ष्मी, युसूफ खान, सफरूद्दीन, दीपक, आजाद, चेतराम, जोगेंद्र सिंह, मानसिंह, रविंद्र, अनिल, मंजू, अर्जुन, कविता, गुड्डी शामिल है। 


उन्होंने कहा कि इस ऋण की सहायता से दिव्यांगजन अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। उन्होंने सभी दिव्यांगजनों से आह्वïान किया कि वे इस ऋण की किस्तों को समय पर भरते रहें, ताकि उन्हें भविष्य में और ऋण लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस ऋण की मदद से दिव्यांगों की आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होगी।

ADC HITESH KUMAR (फोटो-2)


सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सभी दिव्यांगजन जरूर बनवाएं अपना यूडीआईडी कार्ड

इस अवसर पर उन्होंने सभी दिव्यांगजनों से उनके यूडीआईडी कार्ड बनवाने के बारे में भी जानकारी ली। एडीसी ने कहा कि सरकार की ओर से सभी दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ निरंतर बिना किसी बाधा के मिलता रहे। इसी कड़ी में हथीन में शुक्रवार और शनिवार को दोनो दिन यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए सरकारी अस्पताल में कैंप लगाया जा रहा है। सभी उसका लाभ उठाएं।

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अपने आधार कार्ड को रि-वैलिडेट अवश्य करवाएं।इसके अलावा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए जल्द ही कैंप का आयोजन किया जाएगा।


इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. लोकवीर, निगम के जिला प्रबंधक राजपाल गौरा, निगम क्षेत्रीय अधिकारी बलराम शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top