• प्रशिक्षण में कंपनी के 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
![]() |
| फोटो-1 |
• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
जिला रैडक्रॉस सोसाइटी पलवल की अध्यक्षा एवं उपायुक्त नेहा सिंह के मार्गदर्शन तथा सचिव वाजिद अली की देखरेख में जिला रैडक्रॉस सोसाइटी पलवल ने पार्कर पी.सी.पी. ऑटो कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में गत 23 से 25 फरबरी तक तीन दिवसीय सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा एवं फस्र्ट एड ट्रेनिंग प्रशिक्षण का आयोजन किया। शनिवार को इस प्रशिक्षण के समापन के दौरान कंपनी के कमर्शियल प्रबंधक आशीष कुमार, क्वालिटी प्रबंधक गोकुल ने अध्यक्षता की। इस प्रशिक्षण में कंपनी के 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
![]() |
| फोटो-2 |
सेंट जॉन एम्बुलेंस केंद्र पलवल के जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक ने सभी प्रतिभागियों को इमरजेंसी वाहन के घटनास्थल पर पहुंचने या अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाने तक घायल को आवश्यकता अनुसार फस्र्ट देने बारे विस्तार से समझाया। साथ ही उन्होंने सडक़ सुरक्षा हेतु सभी निर्धारित नियमों बारे विस्तार से समझाया।
फस्र्ट एड प्रवक्ता नमृता जांगिड़ एवं अंकित सौरोत ने मरीज के बाहरी रक्त के बहाव को रोकने, हड्डी टूट में प्रभावित शरीर के हिस्से की मूवमेंट को रोकने, घायल के सांस थमने एवं धमनियों के रूकने की स्थिति में तुरंत सी.पी.आर. विधि के द्वारा पुनर्संचाल करने, घायल को घटनास्थल से ट्रांसपोर्ट करने के प्रयोगात्मक तरीके समझाए। रैडक्रॉस के स्वयं सेवक कृष्ण कुमार एवं प्रशिक्षण कोऑर्डिनेटर नितिन कुमार ने उपस्थिति को सडक़ सुरक्षा नियमों की पालना हेतु शपथ दिलाई।
कंपनी के एच.आर. एडमिन सुधीर कुमार एवं अन्य कर्मचारियों के प्रयासों से इस प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में मौजूद रहे प्रशिक्षणार्थियों ने इस तरह के प्रशिक्षण को आम जीवन के लिए लाभदायक बताते हुए कहा कि प्रत्येक जन को इस प्रकार की जानकारी होनी अनिवार्य है।





नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।