जन शिक्षा एवं स्वास्थ्य समिति और युवा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा महाराणा प्रताप भवन में थैलेसीमिया रोग से ग्रस्त बच्चों के सहायतार्थ एक भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन

0

 कमाया सब यहीं पर छूटता जब वक़्त आता है

जो तेरा है यहाँ उस पर कोई कल हक़ जताता है

है सच इस लोक से उस लोक तो कुछ भी नहीं जाता

अगर जाता है तो बस कर्मफल ही साथ जाता है



  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

पलवल स्थित महाराणा प्रताप भवन में जन शिक्षा एवं स्वास्थ्य समिति एवम युवा वेलफेयर एसोसिएशन एवं महाराणा प्रताप भवन के संयुक्त तत्वाधान में थैलेसीमिया रोग से ग्रस्त बच्चों के सहायतार्थ एक भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस हास्य कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से विश्व विख्यात पांच कवियों ने शिरकत की जिनमें दिनेश रघुवंशी, अनिल अग्रवंशी, महेंद्र अजनबी, सोनरूपा विशाल, प्रवीण शुक्ला ने अपना काव्य पाठ किया। 


हास्य कवि सम्मेलन में हजारों की तादाद में श्रोताओं ने काव्य सम्मेलन को सफल बनाने में अपनी भागीदारी दर्ज की। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉक्टर श्रद्धा अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन महंत कामता दास द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का शुभारंभ उद्योगपति गौरव गोयल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पलवल से विधायक दीपक मंगला पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरेंद्र पाल राणा ने की । 


कार्यक्रम के आयोजक डॉ प्रशांत गुप्ता एवं डॉ जितेंद्र सिंह एवं युवा वेलफेयर के सदस्यों की कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका रही। इस मौके पर जन स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति के संरक्षक एडवोकेट के सी गुप्ता द्वारा थैलेसीमिया बच्चों को शुभाशीष दी गई एवं लोगों से थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के प्रति सहायता एवं मानवीय कर्तव्यों को लेकर आह्वान किया गया। 


इस मौके पर जन स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति के प्रधान डॉ राजीव अग्रवाल द्वारा समिति द्वारा किए गए समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यों को लेकर लोगों को संबोधित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है लोगों को थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी और उस से पीड़ित बच्चों की सहायता करना है। उन्होंने सभी लोगों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। 


आए हुए सभी कवियों द्वारा अपनी हास्य रचनाओं से सभी श्रोताओं को खूब गदगद किया। साथ ही साथ कवियत्री सोनरूपा विशाल ने बच्चियों के जीवन को लेकर कविता प्रस्तुत की। जिससे श्रोताओं द्वारा तालियां बजाकर प्रोत्साहन दिया गया। कवि दिनेश रघुवंशी द्वारा देश भक्ति काव्य पाठ किया गया जिसने वहां बैठे श्रोताओं में ओजस्वी भावना का संचार किया। कवि अनिल अग्रवंशी द्वारा राजनीति एवं राजनीतिज्ञ पर अपना काव्य पाठ किया। साथ ही साथ दांपत्य जीवन में पति-पत्नी की होने वाली नोकझोंक पर हादसे से संबंधित कविताएं का पाठ किया जिसे श्रोताओं द्वारा खूब सराहा गया। 


वरिष्ठ कवि महेंद्र अजनबी द्वारा देशकाल एवं वातावरण पर काव्य पाठ किया गया जिसमें उन्होंने मनुष्य के जीवन से अंतिम क्षण तक के काव्य का पाठ किया । इस मौके पर कवि प्रवीण शुक्ला द्वारा भी हास्य काव्य पाठ किया गया है जिसे वहां बैठे श्रोताओं ने तालियां बजाकर प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में थैलेसीमिया रोग से ग्रस्त बच्चों की सहायतार्थ उद्योगपति गौरव गोयल द्वारा विशेष सहयोग किया गया। 


साथ ही साथ मुकेश मित्तल, संजीव अग्रवाल, महेश अग्रवाल, सतीश कौशिक, शिव बिंदल, प्रवेश पाराशर, पूनम बंसल, प्रवीण छाबड़ा, पवन अग्रवाल, ललित गर्ग, तनिष्क ज्वेलर्स, रूपसी साड़ी सेंटर, पुनीत भारद्वाज, अवतार सिंह, बीकानेर मिष्ठान भंडार विक्रम द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने एवं बच्चों की सहायता करने के लिए अपना योगदान दिया। इस अवसर पर डॉ राजीव अग्रवाल, डॉ निरुपमा बंसल, विपिन गर्ग, गौरव सिंगला, अरुण, हरेंद्र कौशिक, संजीव, विकास, नितिन आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top