वेदांता स्कूल के विद्यार्थियो ने पुलवामा में हुए शहीदों को याद कर निकाली यात्रा

0
वेदांता स्कूल के विद्यार्थियो ने पुलवामा शहीदों को किया याद 

  • NTV MEDIA DESK  (पलवल)  

  • WRITTEN BY: UMANG  

14 फरवरी पुलवामा अटैक (ब्लैक डे) देश के लिए बहुत ही दुखदायी समय रहा है, जिसमें देश ने अपने 40 वीर जवानों को खोया है,जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। वहीं, वेदांता पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यात्रा वेदांता पब्लिक स्कूल से गोल चक्कर मार्केट कैंप निकट सनातन धर्म मन्दिर तक निकाली गई। 

इसके उपरांत एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी स्कूली बच्चों,अध्यापकों, मार्केट कैंप के दुकानदारों व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने पुलवामा के शहीदों को दीप प्रजलित कर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों ने एक लघु नाटक के द्वारा पुलवामा हमले व उसके बाद हुईं सर्जिकल स्ट्राइक को बहुत ही अच्छे ढंग से दिखाया। 

जवानों के वीर पराक्रम को देख वहां उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से इन बच्चों के अभिनय को सराहा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री श्री गौरव गौतम जी, जिला महामंत्री राजेंद्र बैंसला जी, दिनेश कौशिक जी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रमुख पुष्पेंद्र ठाकुर जी, डब्ल्यू आई टी कॉलेज के एडमिशन ऑफिसर जोगेंदर बैंसला जी, अमन कुमार गुप्ता जी , मानव सेवा मित्र मंडल संस्था से चंद्र जी, अखिल भारत वर्षीय नाथ समाज के जिला प्रधान अनिल जी, यूथ यूनियन के जिला सचिव अजय नागर जी आदि उपस्थित रहे। 

जरूरी काम से कार्यक्रम में उपस्थित न होने पर एडीसी जिला पलवल हितेश मीणा जी ने व्हाट्सएप मैसेज व जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित जी ने भी ऑडियो मैसेज भेजकर अपनी श्रद्धांजली व बच्चों को शुभकामनाए प्रेषित की। 

मार्केट प्रधान आशु राजपाल जी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम एक बहुत अच्छी पहल है और हर वर्ष यह कार्यक्रम मार्केट में होना चाहिए जिसके लिए उन्होने अगले वर्ष के लिए भी स्कूल को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top