पलवल आईटीआई में मनाया जाएगा प्रमाण पत्र वितरण समारोह

0
प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी भगत सिंह 

  • NTV MEDIA DESK  (पलवल)  

  • WRITTEN BY: UMANG  

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेश अनुसार आईटीआई पलवल में 17 फरवरी को पुराने प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। जो छात्र आईटीआई पलवल से किसी भी वर्ष में पास हुए हैं उनको, और जिन्होंने अभी तक अपने प्रमाण पत्र संस्थान से प्राप्त नहीं किए हैं, उनको इस प्रमाण पत्र वितरण समारोह में प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे।


इस समारोह को सफल बनाने के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मुनादी कराने के लिए जिले के सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जिला पलवल को लिखा गया है। एवं संस्थान सतर पर भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। ताकि अधिक से अधिक आईटीआई पास छात्र इस समारोह में भाग ले सकें।


इस तरह के समारोह से छात्रों को प्रमाण पत्र मिल जाते हैं। क्योंकि रोजगार मेलों के समय छात्र अपने प्रमाण पत्र की वजह से कभी-कभी साक्षात्कार देने से वंचित रह जाते हैं।


आईटीआई पलवल के प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि यह विभाग का बहुत ही सराहनीय कदम है। इस प्रमाण-पत्र समारोह में काफी पुराने छात्रों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। मेरी जिला पलवल के आईटीआई पास शुदा छात्रों से अपील है कि वह इस समारोह में अपने प्रमाण पत्र लेने के लिए आईटीआई में पहुंचे। ताकि रोजगार के समय छात्रों के साथ साक्षात्कार में कोई दिक्कत ना आए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top